Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train Accident: सुबह-सुबह बड़ा हादसाः फतेहगढ़ साहिब में टकराईं दो मालगाड़ियां, दो ट्रेन ड्राइवर घायल

June 2, 2024

Train Accident: सुबह-सुबह बड़ा हादसाः फतेहगढ़ साहिब में टकराईं दो मालगाड़ियां, दो ट्रेन ड्राइवर घायल

Train Accident: फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार तड़के करीब 3:30 रेल हादसा हुआ है। यहां दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी लपेट में आ गईं। सरहिंद के माधोपुर के पास सुबह-सुबह 2 मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 2 ट्रेन ड्राइवर घायल हो गए, जिन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीआरपी सरहिंद स्टेशन के प्रमुख रतन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजे हमें सूचना मिली कि ट्रेन हादसा हो गया है, जब हमने आकर देखा तो यहां 2 ट्रेनें खड़ी थीं और एक यात्री लेकिन ट्रेन के 2 ड्राइवर घायल हो गए हैं और उन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि ये दोनों रायला अबला की तरफ से आ रहे थे और हम जांच कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल की डॉक्टर इवानप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन हादसे में घायल हुए दो ट्रेन ड्राइवर घायल अवस्था में आए थे, जिन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें