Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में बड़ा हादसा… सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की हुई मौत, एक अन्य घायल

September 14, 2024

कपूरथला में बड़ा हादसा… सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की हुई मौत, एक अन्य घायल

कपूरथला: पंजाब में कपूरथला-करतारपुर रोड पर दबुर्जी गांव के पास एक पिकअप वैन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीनों युवक जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए करतारपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, करतारपुर की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान मनप्रीत (25) और विक्की (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घायल बॉबी को जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि हादसे के शिकार तीनों युवक दबुर्जी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें