Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरनाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलाके में चोरी और नशा तस्करी के दो मामलो को सुलझाया

September 26, 2024

बरनाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलाके में चोरी और नशा तस्करी के दो मामलो को सुलझाया

बरनाला: जिले की पुलिस ने चोरी और नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इस मामलों में जानकारी देते हुए डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी बरनाला के SHO लखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अजय शर्मा, हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह और सुखदेव राम को गिरफ्तार किया है, जो बरनाला शहर में नशे की तस्करी करते थे। ये सभी बरनाला शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 50 नशीली गोलियां, एक वरना कार और 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की और गहनता से जांच की जाएगी।

दूसरे मामले के संबंध में डीएसपी ने बताया कि धनौला थाने की पुलिस ने गोदामों, शैलरों व वेयरहाऊसों से चावल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। बरनाला निवासी करण गर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने संगरूर रोड धनौला स्थित उनके गोदाम से 50 किलो वजन के 94 बोरियां जीरी चोरी की है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान हरप्रीत सिंह और परमिंदर दास को गिरफ्तार कर लिया और घटना के दौरान इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली।

इन आरोपियों से पूछताछ करने पर इस मामले में 6 अन्य आरोपियों सतगुर दास, रोबिन कुमार, मान, जंगलू, रंजीत कुमार और तरनवीर सिंह का नाम नामजद किया गया है। पुलिस ने इनमें से रंजीत कुमार और रोबिन कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अन्य बोलेरो गाड़ी और चोरी के 20 बैग बरामद किये। ये आरोपी पटियाला जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें