मोहाली: पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और SAS नगर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जिससे संभावित आपराधिक साजिशों को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक .32 बोर की पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने गैंगस्टर आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था और ट्राईसिटी क्षेत्र में कई संवेदनशील टारगेट उसकी निगरानी में थे।
In a major breakthrough, Anti-Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with SAS Nagar Police, apprehends a key operative of foreign-based gangsters and recovers one .32 calibre pistol along with five live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the… pic.twitter.com/0qe02izCEH
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 1, 2026
पुलिस की समय पर कार्रवाई से टली बड़ी वारदात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटनाएं हो सकती थीं। इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पहले भी टूट चुका है गैंगस्टर मॉड्यूल
यह कार्रवाई 18 अप्रैल को की गई उस संयुक्त ऑपरेशन के बाद सामने आई है, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक संगठित गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था। उसी जांच की कड़ी के रूप में यह नई गिरफ्तारी हुई है।
जांच का दायरा बढ़ा
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद अन्य सहयोगियों और विदेश में बैठे गैंगस्टरों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मॉड्यूल के सभी कड़ियों को जल्द ही उजागर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें…
पुलिस का सख्त संदेश
पंजाब पुलिस और AGTF ने स्पष्ट किया है कि राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी तेज और लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...