पंजाब डेस्क: तरनतारन में हुए सरपंच हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि SSP सुरिंदर लांबा के नेतृत्व में तरनतारन पुलिस और एजीटीएफ (AGTF) की संयुक्त टीम ने क्रॉस फायरिंग के बाद मुख्य आरोपियों में शामिल शरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शादी समारोह में चली थीं गोलियां
बीते बुधवार को मृतक सरपंच हरबरिंदर सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां सरपंच समारोह में कुछ ही मिनट बैठे थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। हमलावरों ने बेहद नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
“डांस के बाद अचानक बरसी गोलियां”
सरपंच के चचेरे भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि समारोह में माहौल सामान्य था। लोग डांस कर रहे थे और खुशी का माहौल था। अचानक हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...