Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एफएंडसीसी की बैठक में करोड़ों रुपए की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी

August 27, 2026

एफएंडसीसी की बैठक में करोड़ों रुपए की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी

पटियाला : नगर निगम पटियाला की एफएंडसीसी की महत्वपूर्ण बैठक मेयर कुंदन गोगिया और निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल की संयुक्त अध्यक्षता में निगम कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक के दौरान शाही शहर पटियाला के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहरवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

मेयर और कमिश्नर ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा, एससी राजिंदर चोपड़ा और डीसीएफए नीरज रहेजा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सीवरेज और पानी की परियोजनाओं के दौरान प्रभावित सड़कों के नवीनीकरण और दोबारा निर्माण के लिए विशेष बजट मंजूर किया गया।

एलएंडटी द्वारा जगदीश कॉलोनी, शहीद ऊधम सिंह नगर, धालीवाल कॉलोनी और कमल कॉलोनी में सड़कों के नवीनीकरण पर 63.46 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बडूंगर और प्रताप नगर में बीटी सड़क के लिए 68.15 लाख रुपए, घुम्मण नगर-ए और आजाद नगर के लिए 65.51 लाख रुपए, भूतनाथ मंदिर वार्ड-36 में सीसी रोड के लिए 50 लाख रुपए, इंद्रपुरी और न्यू मेहर सिंह कॉलोनी के लिए 49.75 लाख रुपए, वार्ड-17 अमन नगर और गुरमुख कॉलोनी के लिए 47.26 लाख रुपए, वार्ड-15 खालसा नगर के लिए 34.67 लाख रुपए, न्यू मेहर सिंह कॉलोनी में एमएस ग्रिल एवं सिविल वर्क के लिए 30.96 लाख रुपए तथा तेज बाग कॉलोनी के लिए 30.94 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सीसी फ्लोरिंग और री-कारपेटिंग के कार्य भी किए जाएंगे। समिति ने शेष कॉलोनियों में इंटरलॉक टाइलों के बजाय सीसी फ्लोरिंग का कार्य करवाने के लिए जल्द नया बजट तैयार करने का प्रस्ताव भी पारित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें