Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा : 3 गाड़ियां बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, 3 की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

February 19, 2025

जालंधर में बड़ा सड़क हादसा : 3 गाड़ियां बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, 3 की मौत, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Jalandhar Accident : पंजाब के जालंधर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां डीएवी यूनिवर्सिटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें हादसे में करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिनमें से एक बच्ची और एक युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान लवप्रीत निवासी जंडियाला और गुरमुख सिंह निवासी गांव सुन्नर कलां के रूप में हुई है। मंगलवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शाम को पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।

पोस्टमार्टम के लिए मौके पर पहुंचे गांव सुन्नर कला के सरपंच दलजीत सिंह ने बताया कि हमारे गांव के रहने वाले गुरमुख सिंह की पिछले दिनों कार दुर्घटना में लगी चोटों के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी देखरेख में गांव का एक और युवक था, जिसकी हालत अभी भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएवी यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी मृतक लड़की लवप्रीत

मृतक लड़की लवप्रीत के पिता कुलविंदर ने बताया कि उनकी बेटी डीएवी यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। वह सोमवार को यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद सड़क पार करने ही वाली थी कि तभी उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पोस्टमार्टम के लिए मौके पर पहुंचे एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि कल डीएवी यूनिवर्सिटी के पास हुए हादसे में तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस हादसे में करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इलाज के दौरान एक लड़की और एक लड़के की मौत हो गई। तीनों के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें