
मोगा: जिले के गांव गिल में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में थाना बाघापुराना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि हरनेक सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव गिल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 6 जुलाई को वह डेरा बाबा वजीर दास के पास गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप सिंह पुत्र रामपाल, मनप्रीत सिंह पुत्र निर्मलजीत सिंह, जगदेव सिंह पुत्र लक्ष्मण भारती और परमजीत सिंह पुत्र दर्शन भारती, सभी निवासी गांव गिल, ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट में घायल हरनेक सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बाघापुराना में भर्ती करवाया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाने की बातचीत चलती रही, लेकिन आपसी समझौता नहीं हो सका। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...