Site icon Dainik Savera Times

Maninderjit Singh Bedi ने पंजाब के नए एडवोकेट जनरल के रूप में पदभार संभाला

चंडीगढ़: स. मनिंदरजीत सिंह बेदी ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब के एडवोकेट जनरल के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा स बेदी को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। बेदी इससे पहले पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून स्नातक की पढ़ाई की है और पूर्व में पंजाब सरकार के प्रशासक जनरल एवं अधिकृत ट्रस्टी के पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत, स. बेदी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। इस पद पर समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स बेदी ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी मामलों में राज्य का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Exit mobile version