-
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को कैबिनेट रैंक प्रदान की है। औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा और रैंक दिया जाएगा और उसी के अनुसार सभी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। यह निर्णय 30 मार्च, 2025 की पूर्व अधिसूचना के क्रम में लिया गया.