Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक हुए मनीष सिसोदिया, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

August 12, 2026

भोलेनाथ के दरबार में नतमस्तक हुए मनीष सिसोदिया, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

मोगा: मोगा के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म पाठशाला मंदिर में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उनके साथ पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने देश एवं पंजाब की सुख-समृद्धि, अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की धरती विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और समुदायों की साझा विरासत रही है। धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाले स्थान भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की आस्थाओं का सम्मान करते हुए समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें