Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

SGPC संग्रहालय में मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने के मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा : प्रताप सिंह

May 24, 2025

SGPC संग्रहालय में मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने के मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा : प्रताप सिंह

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाने के मामले पर पुनर्विचार किया जाएगा। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आंतरिक कमेटी की बैठक में डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख संग्रहालय में लगाने का फैसला लिया गया था, लेकिन विभिन्न पक्षों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आदेश दिया कि इस मामले को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी पर दो 9MM सब-मशीन गन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें