Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मान सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान 68,268 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कीं : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

July 16, 2026

मान सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान 68,268 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कीं : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

अमृतसरः पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब के युवाओं को लगभग 68,268 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट और योग्यता के आधार पर की गई हैं, यही कारण है कि मान सरकार द्वारा की गई एक भी नियुक्ति को किसी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्लियां, तारागढ़, चौहान, टांगरा, धारड़ और मालोवाल में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रमों के दौरान बड़े जनसमूहों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि युवा नशे से दूर रहकर खुशहाल और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। सरकार का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेलों से जोड़कर राज्य के भविष्य को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गांवों में खेल स्टेडियम और खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं तथा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख पहलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, शहर और कस्बे में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान क्षेत्र में जितना विकास हुआ है, उतना विकास पारंपरिक राजनीतिक दल अपने 70 वर्षों के कार्यकाल में भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे प्यार, सम्मान और सहयोग से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी आम आदमी पार्टी शानदार जीत हासिल कर राज्य की सेवा में निरंतर जुटी रहेगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें