Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, MLA Raman Arora हुए गिरफ्तार

May 23, 2025

Big Breaking : मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, MLA Raman Arora हुए गिरफ्तार

जालंधर:पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, आज सुबह इस तहत कार्रवाई के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रमन अरोड़ा, पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छापेमारी की थी। यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।

-MLA पर भ्रष्टाचार के आरोप

सूत्रों के मुताबिक, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को झूठे नोटिस भेजते थे। इन नोटिसों के जरिए लोगों को परेशान किया जाता था और फिर उनसे पैसे लेकर मामले को दबा दिया जाता था। यह पूरा रैकेट नगर निगम की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा था, जिसमें निर्दोष लोग मानसिक और आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे थे।

-छापेमारी में कई सबूत बरामद

राज्य सरकार द्वारा कराई गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं, जो इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

ये भी पढ़ें-  Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें