Site icon Dainik Savera Times

शहर के कई डंप पक्के तौर पर होंगे खत्म, नोटिफाई किए डंप पर ही फैंका जाएगा कूड़ा

जालंधर: निगम कमिश्नर गौतम जैन ने मंगलवार को हैल्थ ब्रांच के साथ मीटिंग करके शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आने वाले दिनों में सख्ती करने का आदेश दिया है। कहा है कि शहर में मौजूदा समय में छोटे-बड़े 40 डंप (15 बड़े और 25 छोटे) हैं, जिसको लेकर जल्द ही निगम नोटिफाई करेगा। उसके बाद नोटिफाई किए गए डंप ही शहर में रहेंगे, जहां कूड़ा फैंका जा सकेगा। शेष डंप को खत्म कर दिया जाएगा। नोटिफाई किए गए डंप पर चारदीवारी या व्यू कटर जैसी व्यवस्था मुहैया होगी, ताकि डंप का कूड़ा बाहर नजर नहीं आए।

डंप के बाहर बोर्ड लगाया जाएगा कि रोजाना सुबह से 12 बजे तक ही रैग पिकर्स कूड़ा डाल सकते हैं, उसके बाद रैग पिकर्स और बल्क वेस्ट जैनरेटर पर सख्ती से चालान के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं डंप से लेकर मार्कीट इलाके और खाली प्लाटों में कूड़ा फैंकने वालों पर सख्ती के लिए निगम मार्शल की भर्ती करेगा, जो डंप पर गलत समय में कूड़ा फैंकने वाले रैग पिकर्स या बल्क वेस्ट जैनरेटर पर कार्रवाई करेंगे। डंप की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जरूरत होने पर निगम आऊटसोर्स पर कर्मचारी की भी तैनाती करेगा।

इसके लिए निगम के सैनेटरी इंस्पैक्टरों को भी हिदायत दी गई है कि वो डंप पर समय से कूड़ा डंप कराने के साथ ही उसकी दोपहर के 12 बजे से पहले हर हाल में लिफ्टिंग सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा कमिश्नर ने कहा है कि हैल्थ ब्रांच पुराने सव्रे के आधार पर सिटी के बल्क वेस्ट जैनरेटर अर्थात जो रोजाना 100 किलो तक कूड़ा पैदा करते हैं, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई शुरू करे। सैनेटरी इंस्पैक्टर रोजाना वार्ड स्तर खासकर मार्कीट इलाके में गंदगी फैलाने वालों या खाली प्लाट में कूड़ा का लेकर प्लाट मालिकों को पहले नोटिस जारी करके बाद में उसका चालान करें।

ये भी पढ़ें : गले में फंसा रसगुल्ला और रूक गईं सांसे… शादी में खाना खा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Exit mobile version