
March-past held with pride in Moga : मोगा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दाना मंडी में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पुलिस, होम गार्ड्स, कॉलेज और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। पंजाब पुलिस और जवाहर नवोदय विद्यालय लोहारा के बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।
इसके अलावा डीएम कॉलेज मोगा की टुकड़ी की अगुवाई सीनियर अंडर ऑफिसर भविश ने की। विद्यालयों की टुकड़ियों ने भी मार्च पास्ट में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल (लड़कियां) की टुकड़ी का नेतृत्व गुरसिमरन सिंह, श्री हेमकुंट साहिब सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ पंजतूर की टुकड़ी का नेतृत्व सार्जेंट किरणदीप कौर, श्री हेमकुंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट ईसे खां की टुकड़ी का नेतृत्व सार्जेंट सिमरजीत कौर, सेक्रेड हार्ट स्कूल (लड़के) की टुकड़ी का नेतृत्व सुरसिमरन सिंह तथा जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल लोहारा की टुकड़ी का नेतृत्व गुरकीरत सिंह ने किया।
इस अवसर पर पंजाब पुलिस के बैंड तथा जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल लोहारा के बैंड ने भी शानदार प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया। मार्च पास्ट के दौरान सभी टुकड़ियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...