Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगरांव में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का मामला करवाया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

August 11, 2024

जगरांव में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का मामला करवाया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जगरांव: जगरांव में परिवार सहित 8 लाख रुपए लेकर कनाडा गए व्यक्ति ने ससुराल वालों से दस लाख रुपए की मांग की है। पति व उसके परिवार से परेशान विवाहिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी पति की पहचान नवदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि सास छिंदरपाल कौर व ससुर बलजिंदर सिंह गांव गागेवाल बरनाला के रहने वाले हैं।

हठूर थाने के एएसआई प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला हरदीप कौर निवासी गांव फेरुराई ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी शादी आरोपी नवदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति व ससुर ने उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने शुरू कर दिए।

उसे कम दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। इस दौरान उसके पति ने कनाडा जाने के लिए उसके परिजनों से आठ लाख रुपये की मांग की। उसके माता-पिता ने किसी तरह अपनी बेटी का घर बसाने के लिए उसके पति को आठ लाख रुपये दे दिए। आठ लाख रुपये लेने के बाद उसका पति कनाडा चला गया।

पति के चले जाने के बाद अब उससे दोबारा 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं शादी के समय उसके परिजनों द्वारा दिया गया सामान भी उसके ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रख लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ हठूर थाने में केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें