Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल परिवार पर एसिड पिलाकर हत्या का आरोप

September 24, 2023

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल परिवार पर एसिड पिलाकर हत्या का आरोप

अमृतसर के ऐतिहासिक शहर छेहरटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। मृतक विवाहिता का नाम सिमरन है। मृतक सिमरन के माता-पिता ने उसका ससुराल परिवार पर एसिड पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक सिमरन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने मृत लड़की के पिता के बयानों के आधार पर लड़के गुरप्रीत सिंह, ननंद बलजीत कौर उर्फ़ बबली और सास निर्मल कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छेहरटा थाना प्रमुख ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें