Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद शुभकरण सिंह की कलश यात्रा शंभू से हुई शुरू, आज हरियाणा में किया प्रवेश

March 17, 2024

शहीद शुभकरण सिंह की कलश यात्रा शंभू से हुई शुरू, आज हरियाणा में किया प्रवेश

किसान आंदोलन 2 के 34वें दिन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अमरजीत सिंह मोहड़ी, सविंदर सिंह चुटाला, गुरध्यान सिंह, कुलदीप सिंह पिंजौर, दिलबाग सिंह, मलकीत सिंह गुलामीवाला, चमकोर सिंह उस्मानवाला, गुरविंदर सिंह आजाद के नेतृत्व में शहीद शुभकरण सिंह की कलश यात्रा आज यात्रा के दूसरे दिन पंचकुला के स्केटरी से शुरू हुई, जहां हजारों लोग शामिल हुए।

लोगों ने भारी संख्या में किसान आंदोलन 2 के शहीद शुभकरण सिंह जी को श्रद्धांजलि दी, जिनकी हरियाणा सरकार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा शाम गांव जटवार जिला अंबाला में रुकेगी और कल यात्रा अपने तीसरे दिन की यात्रा शुरू करेगी। 18 मार्च को यात्रा जटवार से गांव गांव होते हुए शहजादपुर, साडोरा से होते हुए बिलासपुर के पास कपाल मोचन गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न किसान नेताओं ने गांवों में लोगों को अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार की जानकारी दी, साथ ही 23 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर भी लोगों को शंभु मोर्चे पर पहुंचने का भी निमंत्रण दिया।

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह मोहड़ी ने भी गांवों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए इस जुल्म के विरोध में और शहीद शुभकरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए 31 मार्च को अंबाला में होने वाली श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की किसान भाजपा और भाजपा गठबंधन के खिलाफ शहीद शुभकरण सिंह और किसान आंदोलन 2 के अन्य शहीदों के नाम पर तख्तियां और काले झंडे दिखाएं जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें