Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा जिसमें 13 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई। फैक्ट्री में मौजूद तैयार कपड़े और कच्चा माल आग में खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

Exit mobile version