-
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा.