Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी की मां हीरा बा की दिवंगत आत्मा को गुरुसाहब शांति प्रदान करें: MP Harsimrat Badal

December 30, 2022

PM मोदी की मां हीरा बा की दिवंगत आत्मा को गुरुसाहब शांति प्रदान करें: MP Harsimrat Badal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। MP हरसिमरत कौर बादल ने PM मोदी की मां हीराबेन को दी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मेरी गहरी संवेदना।आपकी माँ श्रीमती के हीराबेन निधन पर गुरुसाहब उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और मोदी जी और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। ????????

बता दें हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें