Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित कमेटी की बैठक, CM Mann से 13 मार्च को मिलने का मांगा समय

March 10, 2024

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित कमेटी की बैठक, CM Mann से 13 मार्च को मिलने का मांगा समय

अमृतसर: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद भाई अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के मामलों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा गठित कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान से 13 मार्च तक मिलने का समय मांगा है। शनिवार को पांच सदस्यीय कमेटी बैठक एसजीपीसी के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता, सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, सिख विचारक अजमेर सिंह और डा. सुखप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

करीब 3 घंटे तक चली बैठक में डिब्रूगढ़ और अमृतसर की केंद्रीय जेलों में बंद सिंहों के मामलों को लेकर लंबी चर्चा हुई। गुरबख्श सिंह खालसा ने कहा कि शनिवार की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान से 13 मार्च 2024 तक का समय देने को कहा गया है। ताकि हिरासत में लिए गए सिंहों की मांगें पूरी की जा सकें। मुख्यमंत्री मान ने 13 मार्च तक मिलने का समय नहीं दिया या समय देने के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कोई सार्थक जवाब नहीं दिया तो 14 मार्च कमेटी की बैठक होगी। गुरबख्श सिंह खालसा ने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद सिंहों के मानवाधिकारों के उल्लंघन हो रहा है। उनके विरु द्ध साजिश रची जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें