कपूरथला (पंकज) : पंजाब स्टेट फूड कमीशन के मैंबर विजय दत्त ने आज जिला कपूरथला के ब्लॉक नडाला तथा ब्लॉक ढिलवां के सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का अचानक निरीक्षण कर मिड डे मील और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की हैं। फ़ूड कमीशन के मैंबर ने ब्लॉक नडाला के सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल सुभानपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल पहाड़ीपुर, सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल बादशाहपुर, सरकारी हाई स्कूल थंम बादशाहपुर तथा ब्लॉक ढिलवां के आंगनवाड़ी नंबर 401, 422, 423 तथा 424 में चेकिंग की।

कमीशन के मैंबर विजय दत्त ने बताया कि चैकिंग के दौरान कई स्कूलों में मिड डे मील फ़ूड टेस्ट रजिस्टर मेन्टेन नही रखा गया था जो चिंता का विषय है क्योंकि हाल ही में कुछ स्कूलों से खाने को लेकर स्कूलों के बच्चों की तबियत बिगड़ने की रिपोर्ट सामने आई हैं, इसलिए कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए और भोजन बनाते और परोसते समय साफ सफाई का ध्यान रखा जाए । कमीशन मैंबर ने स्कूल के छात्रों से मिड डे मील से संबंधित बात की और खुद खाना टेस्ट भी किया।

कमीशन मैंबर द्वारा स्कूलों में पीने वाले पानी का टी.डी.एस. भी चेक किया गया। सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि जिस स्कूल में आरओ मशीन नही है वहां पीने वाले पानी का टी.डीए.स और पानी की गुणवत्ता को समय समय पर चेक करवाया जाए।

कमीशन के मैंबर ने इस बात पर जोर देते की पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन का हेल्प लाइन नंबर कुछ स्कूलों, आंगनवाड़ी सेंट्रो में उपलब्ध नही है। जिसको लोगों की जानकारी के लिए उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि अगर किसी लाभपत्री को नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट की स्कीमों को लेकर कोई शिकायत हो तो वह कमीशन के हेल्प लाइन नंबर 9876764545 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा कमीशन ने स्कूलों के छात्रों का हर 6 महीने में हेल्थ चेकअप करने के निर्देश दिए और मिड डे मील वर्कर्स का भी मेडिकल चेकअप कराने के निर्देश दिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...