Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Aman Arora ने आवास विभाग के 19 JEs को सौंपे नियुक्ति पत्र

January 30, 2023

मंत्री Aman Arora ने आवास विभाग के 19 JEs को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा आज यहाँ पुडा भवन में 19 जूनियर इंजीनियरों (सिविल) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग में नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अवसर मुहैया करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और मौजूदा सरकार ने अपने केवल 10 महीनों के कार्यकाल के दौरान 26000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी हैं।

नव-नियुक्त जूनियर इजीनियरों को पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने सभी को रौशन भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए लिए गए अहम फ़ैसले का जिक़्र करते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेन्शन स्कीम को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (एस.ओ.पी.) तैयार करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है, क्योंकि मान सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव अजोए कुमार सिन्हा और मुख्य प्रशासक पुडा अपनीत रियात भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें