अमृतसर: प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ETO द्वारा आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव बंडाला में एक विशाल जनसभा की गई। इस अवसर पर गांव बंडाला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ETO ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान करवाए गए विकास कार्यों से प्रदेश के लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं और यही कारण है कि लोग लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। गांव बंडाला में हुए इस विशाल जनसमूह ने साबित कर दिया है कि हलके के लोग सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के विकास के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया है। पार्टीबाजी से ऊपर उठकर हलके के गांवों का सर्वांगीण विकास करवाने में अपना 100 प्रतिशत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों का प्यार और सहयोग ही उनकी असली ताकत है। आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के लोग एक बार फिर उन्हें सेवा का अवसर देकर अपना आशीर्वाद देंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा संदीप बंटी बंडाला को आम आदमी पार्टी के एस.सी. विंग का स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अमरीक सिंह बाठ, संदीप बंटी (स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, एस.सी. विंग), सरपंच परमजीत सिंह निशान, एस.सी. विंग के प्रधान जगीर सिंह बंडाला, मलकीत सिंह चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य सतनाम सिंह, डॉ. तरसेम सिंह बंडाला, सदस्य तेजपाल सिंह, संतोष सिंह, अमरजीत अंबा, गुरप्रीत गोरा, बाबा अजीत सिंह जी मुख्य सेवादार, शमशेर सिंह बंडाला, अनोख सिंह हुंदलहार, सतिंदर सिंह प्रधान नगर काउंसिल, सुच्चा सिंह, मनप्रीत सरपंच, प्रगट सिंह सरपंच और शमशेर सिंह नया पिंड सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।