Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Harbhajan Singh ETO ने करीब 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए

September 22, 2024

मंत्री Harbhajan Singh ETO ने करीब 6 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए

जंडियाला गुरु: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु विकास के मामले में राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में खड़ा है और हम यहां के हर नागरिक को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए दिन-रात सक्रिय हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों में पंजाब सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, अब तक कई प्रोजैक्ट पारदर्शी प्रणाली के साथ पूरे हो चुके हैं और बाकी भी प्रगति पर हैं।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने आज गांव छपरा राम सिंह में 38 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गांव में गंदे पानी की निकासी का काम शुरू करवाया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी देखरेख में चल रहे सभी कार्यों को पारदर्शी तरीके से समय पर पूरा करें तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब सरकार जीरो टॉलरैंस की नीति अपना रही है। विकास कार्य मुहिम को गति देने के लिए अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्नी ने गांव फतेहपुर राजपूतां से दबुर्जी वाया किला जीवन सिंह तक सड़क को 12 से 18 फुट चौड़ा करने का काम शुरू करवाया, जिस पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा को यकीनी बनाने के लिए बड़े स्तर पर ग्रांट जारी कर रही है।

इस दौरान उन्होंने गांव रायपुर कलां में 7 लाख रुपए, गांव नवां कोट में 6 लाख रुपए, गांव वडाली डोगरां में 7 लाख रुपए तथा गांव देवीदासपुरा में 15 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्यों की शुरुआत करवाई। मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्नी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में काम कर रही सरकार आपकी अपनी सरकार है तथा हमारा प्रयास पंजाब के हर गांव का विकास करना है। हमारी सरकार पहले दिन से ही विकास कार्य कर रही है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्नी के नेतृत्व में हमारे पास विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी नहीं रही है और न ही होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें