Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Harjot Bains ने जोहल और नंगली में किया आधुनिक खेल मैदानों का शिलान्यास, कहा-क्षेत्र में बनाए जाएंगे 100 खेल मैदान

December 11, 2022

मंत्री Harjot Bains ने जोहल और नंगली में किया आधुनिक खेल मैदानों का शिलान्यास, कहा-क्षेत्र में बनाए जाएंगे 100 खेल मैदान

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज नंगली और जोहल में 10-10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल मैदान का शिलान्यास करने यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, गांवों में खिलाड़ियों के लिए खेल के मैदानों का निर्माण कर खेलों के लिए उपयुक्त माहौल बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों के लिए बड़े प्रयास किए हैं, गांवों में खेल के मैदान खिलाड़ियों की नर्सरी हैं, इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित खिलाड़ी राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 100 खेल मैदान बनाए जाएंगे। आधुनिक खेल के मैदान में 300 मीटर का ट्रैक, कबड्डी व बालीवाल के लिए मैदान, धूप व बारिश से बचाव के लिए झोपड़ी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये खेल के मैदान गांव के बजुर्गों के लिए सुबह और शाम का सहारा बनेंगे और इन खेल मैदानों में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों की व्यवस्था की जाएगी, युवाओं के लिए अतिरिक्त जिम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों में खेल के मैदानों के लिए स्थानों के चयन पर सहमति बनाने की जरूरत है, खेल के मैदानों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी गांव के नौजवनों को सौंपी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें