Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री Meet Hayer ने भू और जल संरक्षण विभाग के 18 सर्वेयरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

August 3, 2023

मंत्री Meet Hayer ने भू और जल संरक्षण विभाग के 18 सर्वेयरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की नौजवानों को सरकारी नौकरी देने की वचनबद्धता पर चलते हुए भू और जल संरक्षण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विभाग में नए भर्ती किये गए 18 सर्वेयरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्य निवासियों के प्रति यह वचनबद्धता है कि सरकार स्थानीय स्तर पर ही नौजवानों को रोज़गार के मौके मुहैया करवा रही है। नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुये भू और जल संरक्षण मंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ निभाने के लिए कहा क्योंकि उनकी तरफ से किया जाने वाला सर्वेक्षण का काम किसी भी निर्माण कार्य का मूल आधार है और अगर वह सही किया होगा तो काम भी सही ढंग से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ भी पोस्टिंग की जा रही है, वहाँ वह समपर्ण के साथ काम करे।

मीत हेयर जिनके पास जल स्रोत विभाग का भी प्रभार है, ने आगे कहा कि सरकार राज्य के कीमती जल स्रोतों के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान ख़ास कर भूजल के गिरते स्तर के कारण भू और जल संरक्षण और जल स्रोत विभाग की महत्तता बहुत बड़ी है और दोनों विभागों को भूजल को बचाने के लिये नयी तकनीकें विकसित करनी चाहिए। अंत में उन्होंने एक बार फिर नये भर्ती हुए नौजवानों और उनके परिवारों को जीवन में इस नये अध्याय की शुरुआत के लिए बधाई दी और उनकी नौकरी में सफलता की कामना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें