Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन चंडीगढ़ सचिवालय साइन बोर्ड पर की गई शरारत, पोती कालिख

February 21, 2023

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन चंडीगढ़ सचिवालय साइन बोर्ड पर की गई शरारत, पोती कालिख

चंडीगढ़ (नीरू): चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के दिन बिल्डिंग के साइन बोर्ड पर शरारत की गई है। यहां पर इंग्लिश और हिंदी में चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट और चंडीगढ़ सचिवालय पर कालिख पोत दी गई। वहीं नीचे पंजाबी में लिखे चंडीगढ़ सेक्रेट्रिएट को साफ़ छोड़ा गया है।

इससे पहले बीते 26 जनवरी को भी सुबह तड़के सेक्टर 42 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के मेमोरियल पर भी खालिस्तानी और प्रतिबंधित SFJ के नारे लिखे गए थे। अभी तक सेक्टर 36 थाना पुलिस अज्ञात की पहचान नहीं कर पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें