Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस स्टैंड पर चला ‘मिशन क्लीन पंजाब’, विधायक जीवनजोत कौर व मेयर मोती भाटिया ने संभाली कमान

September 7, 2026

बस स्टैंड पर चला ‘मिशन क्लीन पंजाब’, विधायक जीवनजोत कौर व मेयर मोती भाटिया ने संभाली कमान

अमृतसर : गुरु नगरी अमृतसर को साफ-सुथरा, हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सोमवार को अमृतसर बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई विधानसभा हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक जीवनजोत कौर और नगर निगम अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने की।

विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल सरकार या प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने शहरवासियों और अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थानों व डस्टबिन में ही डालें और सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करें।

उन्होंने प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने तथा कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ‘साफ अमृतसर, सुंदर अमृतसर’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे और इसमें लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि पवित्र नगरी अमृतसर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अमृतसर पहुंचते हैं, इसलिए शहर का हर कोना साफ और सुंदर नजर आना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से नगर निगम का सहयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें