Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक Ajit Pal Kohli ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात करके पटियाला के विकास कार्यो पर की चर्चा

July 1, 2025

विधायक Ajit Pal Kohli ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात करके पटियाला के विकास कार्यो पर की चर्चा

पटियाला: आम आदमी पार्टी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस अवसर पर पटियाला शहर के निवासियों की बेहतरी के लिए भविष्य के एजैंडे, विकास कार्यों, नगर निगम, सरकारी विभाग, डेरा भूमि मुद्दे, पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर सहित इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के कामकाज पर चर्चा की गई। इस बात पर भी चर्चा की गई कि पटियाला शहर को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है और भविष्य में हम शहर निवासियों के लिए कौन सी योजनाएं स्वीकार कर सकते हैं या ऐसी कौन सी योजना लाई जा सकती है, जिससे पटियाला को अधिक लाभ हो सके।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि हमने पंजाब की राजनीति और विशेष रूप से पटियाला शहर के विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज, डेरा भूमि मुद्दे, पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर, नगर निगम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर चर्चा की। मैं पटियाला के विकास परियोजनाओं में उनकी रुचि से विशेष रूप से प्रभावित हुआ। शहर में हो रहे सभी कार्यों से वह अवगत हैं और इससे मुङो विश्वास है कि आने वाले भविष्य में पटियाला में बहुत सारे विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो काम किए हैं, वह पहले किसी सरकार ने नहीं किए हैं। इसलिए 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनेगी।

पंजाब में जल्द ही नौकरियों का बाजार खुलने वाला है। राज्य में 12 विभिन्न विभागों में 5 हजार से अधिक भर्तियां की जाएंगी। यह प्रक्रिया अगले महीने 400 मैडीकल अफसरों की भर्ती के साथ शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य के 12 विभागों में जल्द ही पांच हजार से अधिक भर्तियां होंगी। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में पैसे और सिफारिशों का खेल खत्म कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- IPL में विराट कोहली vs रोहित शर्मा: 267 मैचों के बाद किसका पलड़ा भारी?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें