Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरु नानक देव के विचारों व उनके संदेश को विश्‍वभर में पहुंचाने के लिए लगातर प्रयासरत है मोदी सरकार

March 10, 2024

गुरु नानक देव के विचारों व उनके संदेश को विश्‍वभर में पहुंचाने के लिए लगातर प्रयासरत है मोदी सरकार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के हिस्से के रुप में ”इंटर-फेथ सेंटर” स्थापित करने के लिए पूर्व में स्‍वीकृत की गई 175 करोड़ की राशि के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की ….मुलाकात के बाद तरुण चुघ ने कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का पुराना और विख्यात विश्व विद्यालय है। मोदी सरकार ने इस विश्वविद्यालय में गुरू नानक साहब की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतु इंटर-फेथ सेंटर स्थापित करने के लिए 175 करोड़ रूपए का प्रोजेक्‍ट दिया था जिसमें 33.56  करोड़ रूपए पहले ही जारी हे चुका है।  चुग ने शेष अनुदान राशि रुपए 141.44 करोड़ को जल्‍द से जल्‍द जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा…. शिक्षा मंत्री ने भी इसे संज्ञान में लेते हुए और राशि यथाशीघ्र जारी करने के लिए मंत्रालय को आदेश जारी किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें