Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा: दो गुटों के बीच झगड़े को शांत करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 लोग घायल

June 29, 2024

मोगा: दो गुटों के बीच झगड़े को शांत करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 लोग घायल

मोगा। धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत अमीवाला गांव में देर रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े में दो गुटों के बीच ईंट-पत्थर फेंके गए। मिली जानकारी के अनुसार, गोलियां भी चलीं, जिसमें एक गुट का मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। एक गुट ने 112 पर कॉल कर पुलिस को दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। पुलिस ने भी हवा में फायरिंग की।

जानकारी के अनुसार, इस झगड़े में तीन से चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। अभी इस पूरे मामले पर कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन जांच जारी है।

सरकारी अस्पताल के डॉ. कुलदीप ने बताया कि देर रात चार पुलिसकर्मी घायल अवस्था में उनके पास आए थे। इनमें से एक को डिस्चार्ज किया जा रहा है। वे किसी झगड़े की जांच करने गए थे।
 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें