
मोगा: थाना सिटी मोगा की पुलिस ने जीरा रोड पर कार सवार व्यक्ति को रोककर उस पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सिटी के एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार पुत्र स्व. शाम सुंदर शर्मा निवासी अमृतसर रोड, मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 17 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपनी कार से घर लौट रहा था। जब वह जीरा रोड स्थित गर्ग अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आए।
आरोप है कि उक्त युवकों ने उसकी कार रुकवा ली और उस पर बुरी तरह हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद राहगीरों ने घायल प्रदीप कुमार को इलाज के लिए गर्ग अस्पताल में भर्ती करवाया।
जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...