Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंह ढककर आए हमलावरों ने व्यक्ति पर किया हमला, महिला समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

August 23, 2026

मुंह ढककर आए हमलावरों ने व्यक्ति पर किया हमला, महिला समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा: जिले के थाना बाघापुराना के अंतर्गत गांव चंदनवां में एक व्यक्ति पर मुंह ढककर आए हमलावरों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक थानेदार जसविंदर सिंह के अनुसार, अमरजीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव चंदनवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दाना मंडी चंदनवां में काला मीट वाले की दुकान के पास शेड के नीचे बैठा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में रॉड तथा तेजधार हथियार थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में हमलावरों की पहचान विक्की निवासी झंडेयाना, हरविंदर कौर पत्नी लक्खा सिंह निवासी जैमलवाला तथा एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच सहायक थानेदार जसविंदर सिंह को सौंप दी गई है।

📍 Location: बाघापुराना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें