Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

18 अगस्त को पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन

August 13, 2026

18 अगस्त को पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन

मोगा: पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई मोगा की मासिक बैठक 18 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वतंत्रता सेनानी भवन, मोगा में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रधान लेक्चरार सुखमंदर सिंह ने दी।

जिला प्रधान ने बताया कि बैठक में संगरूर रैली, सांझा मंच/सांझा फ्रंट की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय रैली तथा पीएसएमएसयू द्वारा 17 व 18 अगस्त को किए जा रहे कार्यक्रमों में पेंशनर्स की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों और हुई बातचीत के विवरण भी सदस्यों के साथ साझा किए जाएंगे। बैठक में पेंशनर्स से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों एवं अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा कर आगामी रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

जिला वित्त सचिव एवं मोगा-1 के प्रधान प्रेम कुमार तथा मोगा-2 के प्रधान तेजा सिंह घल्लकलां ने बताया कि दोनों सब-डिवीजनों की बैठक भी 18 अगस्त को जिला कमेटी की बैठक के साथ ही आयोजित की जाएगी। जिला प्रेस सचिव एवं पूर्व डीपीआरओ ज्ञान सिंह ने जिला कमेटी के सभी सदस्यों, सब-डिवीजनों के प्रधानों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बैठक में समय पर पहुंचकर संगठनात्मक विचार-विमर्श में भाग लें।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें