Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 331 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी की जब्त

February 1, 2025

मोगा पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 331 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी की जब्त

चंडीगढ़: मोगा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को 331 ग्राम हेरोइन, 65,980 रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब व एसएसपी मोगा के दिशा निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप दो नशा तस्करों को 331 ग्राम हेरोइन, 65980 रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया है।

इनमें सिंदरपाल सिंह उर्फ ​​जैन लाहौरियां वाला मोहल्ला मोगा को 81 ग्राम हेरोइन और 65980 रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया और बोहड़ सिंह निवासी जिला फिरोजपुर को 255 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। सिंदरपाल सिंह पर चार और बोहड़ सिंह पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें :- US-Iran War : ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- होर्मुज की नाकेबंदी जारी रहेगी, अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो हमले फिर से शुरू होंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें