Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा पुलिस ने चोरी की 3 बाइकों और 1 मोबाइल सहित 2 नाबालिगों को किया काबू

February 16, 2025

मोगा पुलिस ने चोरी की 3 बाइकों और 1 मोबाइल सहित 2 नाबालिगों को किया काबू

पंजाब डेस्क: मोगा पुलिस ने इलाके में चोरियां करने वाले दो नाबालिगों को किया काबू किया है। जिनके कब्जे में से चोरी का सामना बरामद किया गया है। एसएसपी अजय गांधी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह के नेतृत्व में काम कर रही कोटईसे खां थाने की पुलिस को उस समय सफलता मिली।

मोबाइल फोन छीनने वाले दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से अलग-अलग स्थानों से चुराए गए मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस संबंध में 17 जनवरी को कोटईस खां थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खुफिया जानकारी और तकनीकी सहायता से आज किशोर अपराधी और उसके साथी को पकड़ लिया गया। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, हिरासत में लिया जाएगा तथा आगे की पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026: ‘सपा का बस चले तो वह घरों की जाति तय कर दे’, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें