Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 ग्राम हेरोइन और 120 नशीली गोलियां बरामद, 7 आरोपी अरेस्ट

September 2, 2026

मोगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 ग्राम हेरोइन और 120 नशीली गोलियां बरामद, 7 आरोपी अरेस्ट

मोगा : मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 85 ग्राम हेरोइन और 120 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इन मामलों में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गश्त के दौरान दाणा मंडी निहाल सिंह वाला क्षेत्र से हरप्रीत सिंह उर्फ पुत्र रेशम सिंह निवासी मधेके रोड, निहाल सिंह वाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना बाघापुराना पुलिस ने गांव फूलेवाला के पास गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जगदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और बलकार सिंह पुत्र तरसेम सिंह, दोनों निवासी घोलियां कलां, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की।

इसी तरह थाना सदर मोगा पुलिस ने गांव घल्ल कलां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सतनाम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव धल्लेके को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव किशनपुरा कलां क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रेंकु सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी नूरपुर हकीमां और बाज सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी जलालाबाद पूर्वी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन और 120 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

वहीं थाना बधनी कलां पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए महकप्रीत सिंह पुत्र बिट्टू सिंह निवासी गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के नजदीक, राऊके रोड, बधनी कलां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

📍 Location: मोगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें