Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga News : हादसे में मारे गए शिक्षक दंपत्ति, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

December 15, 2025

Moga News : हादसे में मारे गए शिक्षक दंपत्ति, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

पंजाब डेस्क: मोगा में बीते दिन चुनावी ड्यूटी पर जा रहे दंपत्ति शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि सरकार ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक कपल के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का ऐलान किया है।

घने कोहरे ने ली दोनों की जान

यह दुखद हादसा मोगा जिले के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के संगतपुरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कार घने कोहरे में बैलेंस खो बैठी और खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका।

चुनाव ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

कमलजीत कौर उस समय पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए अपने पोलिंग बूथ पर ड्यूटी देने जा रही थीं। उनके पति जसकरण सिंह ने उन्हें ड्यूटी स्टेशन तक छोड़ने के लिए घर से निकले थे। दोनों की कार पट्टो हीरा सिंह के पास दुर्घटना का शिकार हुई।

ये भी पढ़ें: Punjab के इन 5 जिलों में दोबारा होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आदेश

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े थे दोनों

जसकरण सिंह मानसा जिले के रहने वाले थे और मोगा के धुरकोट रणसिंह गांव में इंग्लिश मास्टर के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी कमलजीत कौर भी मोगा जिले में स्कूल टीचर थीं। दोनों ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अपने ईमानदार और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा कि “हमारे टैलेंटेड टीचर श्री जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी श्रीमती कमलजीत कौर आज सुबह चुनाव ड्यूटी देने जाते समय हादसे का शिकार हो गए। सरकार उनके छोटे बच्चों की पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी लेगी।”

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें