पंजाब डेस्क : दिवाली की रात मोहाली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि एक ही परिवार के चार बच्चे पटाखों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ये हादसा दिवाली की सुबह उस वक्त हुआ जब बच्चों ने पुराने और खराब पटाखों से बारूद निकालकर खेलने की कोशिश की।
खेल-खेल में हुआ बड़ा धमाका
जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे एक ही परिवार के हैं और एक स्थान पर बारूद जमा कर उसमें आग लगाने लगे। अचानक हुआ तेज धमाका उन्हें झुलसने पर मजबूर कर गया। बच्चों के चेहरे और हाथ बुरी तरह जल गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले बाहर दौड़े और तुरंत उन्हें फेज-6 अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फिलहाल उनका इलाज जारी है।
परिवार और मोहल्ले में डर का माहौल
परिजनों ने बताया कि बच्चे बस खेल रहे थे और उन्हें यह नहीं पता था कि यह ‘खेल’ इतनी बड़ी घटना का रूप ले लेगा। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है और मोहल्ले में भी डर का माहौल है। कई लोगों ने पटाखों से दूरी बनाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों से हिला पाकिस्तान, 10 सैनिकों की मौत
दिवाली की रात, अस्पताल में जलन के 23 मामले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली की रात मोहाली में जलने के कुल 23 मामले सामने आए हैं। प्रशासन पहले से हाई अलर्ट पर था और अस्पतालों को आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रखा गया था। इसके साथ ही कई इलाकों में दमकल विभाग की टीमें भी तैनात थीं।
प्रशासन की लोगों से अपील
इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों से अपील की है कि पटाखों से खेलना खतरनाक हो सकता है। विशेष रूप से खराब पटाखों को दोबारा जलाने या खोलने की कोशिश न करें, क्योंकि इनमें विस्फोट का खतरा अधिक होता है।
ये भी पढ़ें : सरकार का बड़ा कदम, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर 30 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव
मेष: दिन शुभ रहेगा...