Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहिंदर भगत ने बाढ़ संकट के दौरान पंजाब को नजरअंदाज करने के लिए केंद्र की निंदा की

September 4, 2025

मोहिंदर भगत ने बाढ़ संकट के दौरान पंजाब को नजरअंदाज करने के लिए केंद्र की निंदा की

जालंधर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज बाढ़ की प्राकृतिक आपदा के दौरान पंजाब को वित्तीय सहायता न देने के लिए केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की। सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, हलका सैंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, हलका नार्थ के इंचार्ज दिनेश ढल्ल व हलका कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आज जब पूरा राज्य भयानक बाढ़ की मार ङोल रहा है, केंद्र ने इस संकट की घड़ी में पंजाब की सहायता के लिए अब तक किसी विशेष राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया।

उन्होंने केंद्र की उदासीनता को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि केंद्र ने उस तबाही के प्रति आंखें मूंद ली हैं, जिसके कारण संपत्ति एवं जानों का भारी नुक्सान हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रभावितों को राहत प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा मंत्रिमंडल, विधायक और पार्टी नेता व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके राहत कार्यों की निगरानी एवं लोगों की मदद कर रहे हैं।

ये भी देखें: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਦਾਨਿਸ਼ ਮੰਦਾ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਹੋਏ ਫਰਾਰ 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें