Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNBUS कर्मचारियों पर हुई धन वर्षा, सरकार ने बकाया राशि की पहली किस्त की जारी

October 27, 2024

PUNBUS कर्मचारियों पर हुई धन वर्षा, सरकार ने बकाया राशि की पहली किस्त की जारी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पनबस कर्मचारियों के बकाए की पहली किस्त जारी की है। किस्त में 1.15 करोड़ रुपये जारी किये गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह 3,189 कर्मचारियों की वार्षिक वेतन में होने वाली वृद्धि का बकाया है।

उन्होंने कहा कि पनबस ने ठेका कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अक्टूबर 2022 से अगस्त 2023 तक 5 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि एरियर के वितरण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया की कर्मचारियों के बकाये की रकम तीन चरणों जारी की जाएगी। इसी के तहत 3,189 कर्मचारियों को लगभग 1.15 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि बाकी किस्तों के लिए जनवरी और मार्च 2025 की समय सीमा तय की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठा रही हैं। लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पनबस ने अपने लगभग 4,052 आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों को बोनस के रूप में सभी कर्मचारियों को 10,000 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह एडवांस उनके अक्टूबर 2024 के वेतन से दिया जाएगा और बाद में इसे उसी महीने के वेतन से समायोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें