Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

August 8, 2024

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की खरड़ जेल में हुए इंटरव्यू का खुलासा होने के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब बहुत पहले ही उन्होंने बता दिया था, लेकिन पंजाब के डीजीपी कोर्ट में एफिडेविट देकर यह इंटरव्यू पंजाब से बाहर होने का दावा कर रहे थे। अब जब कोर्ट में इसका खुलासा हो गया है तो डीजीपी इसका जवाब दें। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान है और उसे सुरक्षा के बीच जेल में रखा गया है। वह जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहा है और घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कोर्ट के इस खुलासे के बाद इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। अब लगता है कि इंसाफ जरूर मिलेगा। बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे थे कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू खरड़ जेल में हुआ है, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें