Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP अमृतपाल सिंह को लेकर अजनाला कोर्ट का फैसला: 2 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूर

April 23, 2026

MP अमृतपाल सिंह को लेकर अजनाला कोर्ट का फैसला: 2 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूर

पंजाब डेस्क: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यह फैसला उस समय आया जब उन्हें असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला कोर्ट में पेश किया गया।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब में दर्ज विभिन्न मामलों की जांच के सिलसिले में पुलिस ने रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने दलील दी कि मामले की गहराई से जांच और पूछताछ के लिए हिरासत जरूरी है।

पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह को NSA के तहत रखा गया था। उनकी नजरबंदी 22 अप्रैल को खत्म हो गई, जिसके बाद अब पुराने मामलों में कार्रवाई तेज कर दी गई है।

अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट रितुराज सिंह के मुताबिक, NSA की अवधि खत्म होने के बावजूद एफआईआर नंबर 39 के तहत केस जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप शामिल हैं। अन्य आरोपी पहले ही अदालत में पेश हो चुके हैं, जबकि अमृतपाल सिंह की पेशी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

पुलिस मांगेगी रिमांड

आज की सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत से अमृतपाल सिंह का रिमांड मांगेगी, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके और अजनाला मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

ये भी पढ़ें…

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में Ajnala Police Station में बड़ा विवाद हुआ था, जब अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने बैरिकेड तोड़कर थाने में प्रवेश किया था। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनके एक गिरफ्तार साथी को रिहा किया जाए। फिलहाल, इस मामले में अदालत की सुनवाई और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें