Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वर्ण मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए सांसद औजला ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

August 21, 2025

स्वर्ण मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए सांसद औजला ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

अमृतसर: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्नी नितिन गडकरी से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई बैठक में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर क्षेत्न के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। औजला ने मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने स्वर्ण मंदिर क्षेत्न में पार्किंग और सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। पर्यटकों की सुविधा के लिए रोपवे और मिनी कैप्सूल की योजना पर भी बात की। इसके अलावा आधुनिक सीवेज और वर्षा जल प्रणाली के विकास का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन यहां का बुनियादी ढांचा पुराना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वाराणसी के विकास मॉडल की तर्ज पर यहां भी बदलाव की योजना बनाई जाए। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों का जीवन स्तर भी सुधरेगा। विकास कार्यों में विरासत की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इसके लिए विश्वस्तरीय वास्तुकारों और पुरातत्व विभाग की मदद ली जाए।

औजला ने कहा कि अमृतसर एक टूरिस्ट सिटी है और यहां आस्था का केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब मौजूद है जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं वहीं अन्य स्थानों पर भी विजिट करते हैं। इस समय अमृतसर रेल मार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग से पहुंच के लिए पूरी तरह से सक्षम है लेकिन शहर के अंदरु न हिस्से को बेहतरीन सुविधाओं और मोर्डनाईज़ेशन की जरु रत है। जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्नी गडकरी के समक्ष प्रस्ताव रखे हैं और उन्हें खुशी है कि गडकरी ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। औजला ने कहा कि अमृतसर के सर्वपक्षीय विकास के लिए वह वचनबद्ध है और गुरु नगरी को बैस्ट सिटी बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : ईरान तनाव के बावजूद एयर इंडिया समूह पश्चिम एशिया से 80 उड़ानें करेगा संचालित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें