Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

डड्डूमाजरा में CBG प्लांट स्थापित करने के लिए नगर निगम और IOCL ने किया समझौता

November 21, 2025

डड्डूमाजरा में CBG प्लांट स्थापित करने के लिए नगर निगम और IOCL ने किया समझौता

चंडीगढ़: सतत कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए चंडीगढ़ नगर निगम (एमसीसी) और इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (आईओसीएल ) ने गुरुवार को डड्डूमाजरा में सेग्रिगेटेड ऑर्गेनिक म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट (एसओएमएसडब्लू) आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित करने के लिए आपसी सहमति पत्र (एओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट (डीबीएफओ) मॉडल के तहत स्थापित की जाएगी।

नगर निगम कार्यालय में आयोजित साइनिंग सेरेमनी में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एमसी चंडीगढ़ की ओर से आयुक्त अमित कुमार , संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता, मुख्य अभियंता सी.बी. ओझा, और चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर मौजूद रहे। वहीं आईओसीएल से डॉ. अजीत ठाकुर (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर), आलोक कुमार (जनरल मैनेजर) और सचिन स्वामी (मैनेजर) उपस्थित रहे। इस एमओयू को एमसीसी की ओर से सी.बी. ओझा, मुख्य अभियंता, और आईओसीएल की ओर से डॉ. अजीत ठाकुर ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया।

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर अब डाउनलोड करें अपना आधार कार्ड, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें