चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ ने आज सेक्टर 26 (ट्रांसपोर्ट एरिया) और सेक्टर 34 (फर्नीचर मार्केट) में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, आईएएस के निर्देशों के बाद प्रवर्तन दलों ने सेक्टर 26, 30 में अतिक्रमण अभियान चलाया और अवैध रूप से बने ठेलों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया, साथ ही आठ तिपहिया वाहनों को भी हटाया गया। निर्धारित वेंडिंग जोन के बाहर लगी रेहड़ी को भी हटाया गया। इसके साथ ही सेक्टर 34 में दुकानदारों को कॉरिडोर अतिक्रमण के लिए 25 चालान जारी किए गए। दोनों सेक्टरों में अभियान के दौरान कुल 85 चालान जारी किए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों की सुविधा, सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर की सुंदरता को बनाए रखना है। नगर निगम चंडीगढ़ शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे को हतोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अभियान जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 की हुई तारीफ, शिक्षा मंत्री ने बताया जनता और पर्यावरण दोनों के अनुकूल

