-
चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ ने आज सेक्टर 26 (ट्रांसपोर्ट एरिया) और सेक्टर 34 (फर्नीचर मार्केट) में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, आईएएस के निर्देशों के बाद प्रवर्तन दलों ने सेक्टर 26, 30 में अतिक्रमण अभियान चलाया और अवैध रूप से बने ठेलों और अस्थायी ढांचों को हटाया.